गरियाबंद के छुरा ब्लॉक कांग्रेस में नए अध्यक्ष के मनोनयन के बाद से ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं में नाराजगी देखने को मिल रही है।
दरअसल पूरा मामला छूरा ब्लॉक अध्यक्ष की नियुक्ति से जुड़ा है। पार्टी ने हाल ही में बालमुकुंद मिश्रा को ब्लॉक अध्यक्ष मनोनीत किया है। उनकी नियुक्ति के बाद से ही पार्टी में उनका विरोध शुरू हो गया है। पार्टी के स्थानीय वरिष्ठ नेताओं ने उनकी नियुक्ति रद्द करने की मांग की है।
पार्टी के स्थानीय नेताओं ने कुछ दिनों पहले ही पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम को एक पत्र लिखा है जिसमे नेताओ ने ब्लॉक अध्यक्ष की नियुक्ति पर अपनी नाराजगी जताई है।
नाराज नेताओ का आरोप है। नए अध्यक्ष कि बालमुकुंद मिश्रा के पास पार्टी की सदस्यता तक नही है। और ना ही वे कभी पार्टी गतिविधियों में शामिल रहे है ऐसे में उन्हें कैसे इतनी बड़ी जिम्मेदारी पार्टी दे सकती है।
कोरोना काल मे राजीव ठाकुर की आकस्मिक निधन के बाद से ही छूरा ब्लॉक कांग्रेस में सब कुछ ठीक नही चल रहा है। राजीव ठाकुर के निधन के बाद पवन ठाकुर को ब्लॉक अध्यक्ष की कमान सौंपी गई थी। मगर लगातार विरोध के बाद उन्होंने भी पद इस्तीफा दे दिया था। अब पार्टी ने बालमुकुंद मिश्रा को ये जिम्मेदारी सौंपी है जिसके विरोध में पार्टी कार्यकर्ताओ ने मोर्चा खोल दिया है।