गरियाबंद जिले के फिंगेश्वर जनपद पंचायत में आज पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि के अवसर पर जनकल्याणकारी कार्यक्रम का आयोजन किया गया, कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं विधिवत पूजा-अर्चना कर किया गया, उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों ने उनके विचारों को स्मरण करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर समाजसेवा की भावना को आगे बढ़ाते हुए रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, शिविर में उत्साहपूर्वक रक्तदान करने वाले रक्तवीरों को हेलमेट प्रदान कर सम्मानित किया गया, ताकि वे समाजसेवा के साथ-साथ सड़क सुरक्षा के प्रति भी जागरूक रहें,
कार्यक्रम के दौरान दिव्यांगजनों को ट्राइसाइकिल वितरित की गई, जिससे उन्हें आवागमन में सुविधा मिल सके और वे आत्मनिर्भर बन सकें, इसके साथ ही जनपद क्षेत्र की चार ग्राम पंचायतों—धुरसा, बोरिद, पोखरा एवं परसदा कला—में बढ़ती जल समस्या को ध्यान में रखते हुए पानी के टैंकर एवं वाटर कूलर का वितरण किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती इंद्राणी नेहरू साहू (जनपद अध्यक्ष) साथ ही कार्यक्रम के अध्यक्षता कर रहे जनपद उपाध्यक्ष श्री सतीश यादव, जनपद सभापति श्री नंदू यादव, डॉ. टायल राम साहू, श्रीमती गोदावरी साहू, श्रीमती माधुरी ध्रुव, श्री प्रेमिन ध्रुव, श्री कमलेश साहू, श्री दिनेश साहू, श्री मिथलेश ध्रुव, श्री लेखराम साहू, श्रीमती चंद्रिका कुर्रे, अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री ए. आर. कवर, सरपंच संघ अध्यक्ष श्री हरीश साहू, सचिव संघ अध्यक्ष श्री गोविंद साहू सहित ग्राम पंचायतों के सरपंचगण एवं अन्य जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के अंत्योदय और समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा पहुंचाने के विचार को साकार करना रहा। यह आयोजन सेवा, समर्पण और जनकल्याण की भावना का सशक्त उदाहरण बना।