राजिम : प्रदेश के प्रसिद्ध और ख्याति प्राप्त छत्तीसगढ़ के प्रयाग कहे जाने वाले राजिम स्थित त्रिवेणी संगम में बना लक्ष्मण झुला का लाइट पिछले एक सप्ताह से बंद है, जिसके चलते दर्शनार्थियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, बता दें की त्रिवेणी में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए यहां उचित व्यवस्थाओं की व्यवस्था होनी चाहिए, तो इस दरमियान लक्ष्मण झूला में लाइट पिछले एक सप्ताह से बंद है, तो लोगों को ऐसे ही डर और भय उत्पन्न हो जाता है, लोग अपने मोबाइल के टॉर्च जलाकर चलने को मजबूर हैं, सप्ताह भर से बंद पड़े लाइट को सुधार की आवश्यकता है, पर सुधारने वाले जिम्मेदार शायद अनसुना कर रहे हैं, या तो फिर यूं कहें कि उनके कानों में ये जूं रेंगती ही नहीं, या फिर उन्हें इन सब चीजों के देखने की फुर्सत नहीं है, ऐसे कई कारण हो सकता है, त्योहारी मौसम है दूर-दूर से इन दिनों सैलानी भगवान श्री कुलेश्वरनाथ भगवान जी राजीव लोचन भगवान जी और लक्ष्मण झूला को देखने आते हैं, और लक्ष्मण झूला का आनंद लेते हुए शाम रात तक भगवान के मंदिरों तक पहुंचते है, ऐसे में प्रदेश के ख्याति प्राप्त मंदिरों के लक्ष्मण झूला का यह हालत है, जो चिंता का विषय बना हुआ है, यहां हमेशा बिजली की व्यवस्था होनी चाहिए दूर से ही लक्ष्मण झूला में जलने वाली लाइट रात में आकर्षण का केंद्र रहता है, और पिछले सप्ताह भर से बंद पड़े लाइट के वजह से आकर्षण का केंद्र नजर नहीं आ रहा है, सैलानियों और आम जनता ने मांग की है, कि तुरंत सुधार के लिए ध्यान दिया जाए, लाखों करोड़ों के प्रोजेक्ट को बना देना और उसका सही तरीके से मेंटेनेंस नहीं होना ये विभाग की कार्य प्रणाली पर कई सवाल खड़ा करता है।
छत्तीसगढ़ के प्रयाग राजिम में स्थित लक्ष्मण झुला सप्ताह भर से अंधेरे में पर्यटकों को हो रही भारी परेशानी
रविवार, सितंबर 13, 2026
0
Tags
अन्य ऐप में शेयर करें